शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई अंतरिक रोक

Shashi Tharoor: सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मादी के खिलाफ टिप्पणी मामले में निचली अदालत में शशि थरूर के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पीएम मादी के खिलाफ टिप्पणी मामले में निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

Congress leader Shashi Tharoor

शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से राहत।

बता दें, बीते महीने दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की शशि थरूर की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने थरूर की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 10 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।

End of Feed