VIDEO: महानवमी पर भक्तिमय हुआ देश का कोना-कोना, माता वैष्णो देवी धाम से लेकर कामाख्या तक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Maha Navami 2026: शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर देशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली से लेकर मथुरा, वाराणसी, हरिद्वार और कोलकाता तक श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं, कामाख्या मंदिर से लेकर माता वैष्णो देवी धाम तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही जयकारे गूंज रहे हैं।

Maha Navami 2026: शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर देशभर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। दिल्ली से लेकर कोलकाता और कटरा तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे, वहीं कई स्थानों पर विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया।

Maha Navami 2026

महानवमी पर कहीं गूंजे मां के जयकारे तो कहीं हुई भव्य आरती

दिल्ली से लेकर मथुरा और वाराणसी तक भक्तों का सैलाब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महानवमी के मौके पर झंडेवालान मंदिर में सुबह की आरती की गई। इस दौरान मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की आस्था देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित चामुंडा देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी के प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देवी मां का आशीर्वाद लिया।

End of Feed