अजीत गुट के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शरद पवार? तस्वीरों के इस्तेमाल और मोदी कैबिनेट के ऑफर पर क्या दिया जवाब

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 17, 2023, 07:06 AM IST

Sharad Pawar Ajit Pawar: शरद पवार ने कहा है कि जहां तक अजीत पवार के साथ उनकी मुलाकात का सवाल है तो यह एक सीक्रेट मुलाकात थी, जिसमें कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्रीय कैबिनेट से कोई ऑफर नहीं मिला है। सभी रिपोर्ट तथ्यहीन हैं।

Sharad Pawar Ajit Pawar: एनसीपी नेता शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीक्रेट मीटिंग में शरद पवार को मोदी कैबिनेट में शामिल होने का ऑफर मिला है, बशर्ते वह विपक्षी गठबंधन INDIA से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं। हालांकि, शरद पवार ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया था।

Ajit Pawar- Sharad Pawar

अजीत पवार- शरद पवार

अब उन्होंने इन कयासों पर जवाब दिया है। मोदी कैबिनेट से आए ऑफर के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शरद पवार ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि पृथ्वीराज चव्हाण ने क्या कहा है, लेकिन जहां तक अजीत पवार के साथ उनकी मुलाकात का सवाल है तो यह एक सीक्रेट मुलाकात थी, जिसमें कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्रीय कैबिनेट से कोई ऑफर नहीं मिला है। सभी रिपोर्ट तथ्यहीन हैं। बता दें, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया गया था कि शरद पवार को मोदी कैबिनेट में शामिल होने का ऑफर दिया गया है।

End of Feed