देश

शरद पवार की कैसी है तबीयत? सीने में संक्रमण के बाद कराया गया था भर्ती; बेटी सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा अपडेट

Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पवार साहब अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Image

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)

Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी। दरअसल, शरद पवार के सीने में संक्रमण के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

सुप्रिया सुले ने बताया कि उनके पिता शरद पवार को डॉक्टरों ने कुछ दिनों तक घर पर आराम करने की सलाह दी है। सुप्रिया सुले ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, ''पवार साहब अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने उन्हें 3-4 दिन आराम करने की सलाह दी है। इसके अनुसार, वह घर पर आराम करेंगे और उसके बाद अपने रोजमर्रा के कामकाज फिर से शुरू करेंगे। साहब को इलाज के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।"

उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान देशभर से मिली शुभकामनाओं के लिए पवार साहब ने सभी को धन्यवाद किया है और अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ के प्रति आभार जताया है।

सीने में संक्रमण की समस्या

इससे पहले, सुप्रिया सुले ने बताया था कि शरद पवार को सीने में संक्रमण हुआ है, जिसके लिए उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक दवाएं लेनी होंगी। हालांकि, बाकी सभी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं। अस्पताल की मेडिकल टीम ने भी पुष्टि की कि उन्हें कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है, जिसके बाद वे धीरे-धीरे अपनी नियमित गतिविधियां और सार्वजनिक कार्यक्रम फिर से शुरू कर सकते हैं।

डॉक्टरों ने क्या कुछ बताया

डॉक्टर साइमन ग्रांट ने कहा था, "पवार की सेहत अच्छी है और वह ठीक हो गए हैं। उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मेडिकल टीम ने उन्हें कुछ दिनों तक ठीक से आराम करने की सलाह दी है।"

वहीं, राकांपा (एसपी) नेता रोहित पवार ने बताया था कि शरद पवार की हालात अभी बहुत अच्ची है। उनकी सभी जांचें हो चुकी हैं और उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया था, बल्कि एक प्राइवेट रूम में रखा गया था। फिलहाल उन्हें किसी अतिरिक्त मेडिकल सपोर्ट की जरूरत नहीं है।

अस्पताल न आएं पार्टी कार्यकर्ता

रोहित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पताल ने आने की अपील करते हुए कहा था कि वे, सुप्रिया ताई और डॉक्टर समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी अपडेट देते रहेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article