अजित पवार के घर पहुंचे शरद पवार और सुप्रिया सुले, जानें क्या है माजरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 07:10 PM IST

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत कब किस ओर पलटी मारने वाली है, इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। चाचा और भतीजे के बीच सियासी जंग छिड़ी और वो एक दूसरे के धुर विरोधी हो गए। इस बीच बुधवार को शरद पवार और सुप्रिया सुले ‘भाऊ बीज' मनाने अजित पवार के बारामती आवास पहुंचे।

Sharad Pawar Vs Ajit Pawar News: क्या महाराष्ट्र की सियासत में कब किसका अच्छा दिन आने वाला है, ये कोई नहीं जानता है। यहां चाचा-भतीजे का विवाद किसी से नहीं छिपा है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सहित सुप्रिया सुले सहित परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को ‘भाऊ बीज’ मनाने के लिए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पुणे जिले के बारामती स्थित आवास पहुंचे।

Sharad Pawar Ajit Pawar Supriya Sule

'भाऊ बीज' मनाने अजित पवार के घर पहुंचे शरद पवार और सुप्रिया सुले।

सुप्रिया सुले और शरद पहुंचे अजित पवार के घर

अजित की पत्नी सुनेत्रा, उनके बेटे पार्थ और जय के साथ-साथ पवार परिवार के अन्य सदस्य बारामती के काटेवाड़ी इलाके में स्थित उप मुख्यमंत्री के आवास पर एकत्र हुए। हर साल, पवार परिवार के सदस्य दिवाली के दौरान बारामती में भाई दूज या ‘भाऊ बीज’ मनाने के लिए एक साथ आते हैं। अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से अलग होने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हाथ मिलाने के बाद यह परिवार की पहली दिवाली है।

End of Feed