air india pee incident:26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 अमेरिका के जेएफके से नई दिल्ली के लिए हवा में थी। विमान के बिजनेस क्लास में 35 साल का एक शख्स जिसका नाम शंकर मिश्रा है नशे की हालात में महिला सहयात्री के ऊपर पेशाब कर दिया। इस घटना के करीब एक महीने के बाद यह जानकारी सामने आई और हंगामा मचा। पीड़ित महिला का आरोप है कि क्रू मेंबर्स ने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को अंजाम दिया। मामला सामने आने के बाद शंकर मिश्रा को 30 दिन के लिए नो फ्लाइ लिस्ट में डाल दिया गया और एफआईआर भी दर्ज है। शंकर मिश्रा इस समय फरार हैं हालांकि उन्होंने अपने वकील के जरिए कहा है कि वो जिम्मेदार नागरिक हैं और न्यायिक व्यवस्था में भरोसा करते हैं। इन सबके बीच उनकी कंपनी वेल्स फार्गो ने वाइस प्रेसिडेंट के पद से हटाते हुए उनके कृत्य को बेहद शर्मनाक बताया।
26 नवंबर 2022 की घटना
कंपनी ने कहा शर्मनाक
कंपनी का कहना है कि हमारे लिए मानव गरिमा अहम है। कंपनी में काम करने वाली किसी भी कर्मचारी या अधिकारी से बेहतर व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। इस तरह का व्यवहार परेशान करता है इस वजह से कंपनी ने शंकर मिश्रा को बर्खास्त करने का फैसला किया है। इन सबके बीच पीड़ित महिला ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स पर भी आरोप लगाया है। एफआईआर में उन्होंने दर्ज कराया कि क्रू मेंबर जबरदस्ती उस शख्स को उनके सामने लाए और माफ करने का दबाव बनाने लगे। वो कुछ समझ नहीं पा रही थीं। उन्होंने अलग सीट की मांग की थी। लेकिन उनकी मांग अनसूनी कर दी गई है।
आरोपी के पिता बोले- झूठा केस
आरोपी शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा ने कहा कि झूठा मामला है। उनका बेटा 30-35 घंटे से सोया नहीं था। रात के खाने के बाद हो सकता है कि उसने क्रू द्वारा दिए गए ड्रिंक को पी लिया हो और फिर सो गया हो। जहां तक मेरी समझ है, उसके उठने के बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की। मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेगा। पीड़ित 72 साल की महिला है वह उसकी मां की तरह है। उनका बेटा 34 साल का है, वह यह कैसे कर सकता है? वह शादीशुदा है और उसकी 18 साल की एक बेटी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने पैसे मांगे थे और भुगतान किया भी गया। आगे क्या हुआ पता नहीं। कुछ ऐसी मांग की होगी जो शायद पूरी नहीं हुई हो जिससे वह नाराज हो गई हो। ब्लैकमेलिंग थी शायद, कुछ तो बात होगी।
