सोना बनाने के चक्कर में इंसान की बलि! शाहजहांपुर में 'बाबा' की खौफनाक साजिश कैसे हुआ बेनकाब?

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कुएं से मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि शव मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बाबा का नहीं, बल्कि दृष्टिहीन राजपाल का था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी और वारंट से बचने के लिए विनोद ने अपनी मौत का फर्जी नाटक रचा और दो साथियों के साथ मिलकर राजपाल की हत्या कर दी।

Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कुएं से मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस शव को मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बाबा का बताकर उसकी पत्नी ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, वह दरअसल दृष्टिहीन राजपाल का था। पुलिस के मुताबिक, विनोद ने गिरफ्तारी से बचने और खुद को मृत साबित करने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी। इस साजिश में उसने अपने दो साथियों को पीतल के सिक्के सोना बनाने का लालच दिया और तीनों ने मिलकर राजपाल की हत्या कर दी।

shahjahanpur news

शाहजहांपुर में दृष्टिहीन की हत्या, खुद को मृत दिखाने के लिए रची साजिश। AI IMAGE

पीतल के सिक्के सोना बनाने का लालच

पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बाबा तंत्र-मंत्र का काम करता था। उसने अपने साथी विकास और ओमपाल को बताया कि किसी दृष्टिहीन व्यक्ति की बलि देने से पीतल के सिक्के सोने में बदल जाएंगे। इसी अंधविश्वासी लालच में तीनों ने निगोही थाना क्षेत्र के ऐंठापुर गांव निवासी दृष्टिहीन राजपाल को निशाना बनाया। आरोप है कि राजपाल की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। धड़ को कुएं में फेंक दिया गया, जबकि सिर को रामगंगा नदी के अटेना घाट पर बहा दिया गया।

खुद की मौत का नाटक कर नौ लोगों को फंसाने की साजिश

End of Feed