देश

Video:शहीद नसीम अहमद की पत्नी ने दिग्विजय सिंह को दी नसीहत, बोलीं-सियासत न करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 12:45 PM IST

Digvijay Singh on Surgical Strike: जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे इतने लोगों को मारने का दावा करते हैं, लेकिन कुछ सबूत नहीं दिया जाता। वे झूठ का पुलिंदा चलाकर शासन कर रहे हैं।

Digvijay Singh on Surgical Strike: पुलवामा आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर शहीद हवलदार नसीम अहमद की पत्नी ने जमकर हमला बोला और उन्हें इस मुद्दे पर सियासत न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा है कि जिसने जान दी है, उनके परिवार को पता है। जो नेता लोग राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि जो देश के लिए शहीद हुआ है, उसका परिवार जानता है कि वह कैसे अपने जीवन को आगे बढ़ाना है। और उन्हें किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा है।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे इतने लोगों को मारने का दावा करते हैं, लेकिन कुछ सबूत नहीं दिया जाता। वे झूठ का पुलिंदा चलाकर शासन कर रहे हैं। मामला तूल पकड़ते देख कांग्रेस ने उनके बयान को निजी बताते हुए किनारा कर लिया। वहीं मंगलवार को दिग्विजय के बयान पर जब मीडिया ने उनसे बात करना चाही तो जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को धक्का देकर पीछे कर दिया और खुद माइक पर बोलने लगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें