देश

'Emergency पर लगे प्रतिबंध...' कंगना रनौत की फिल्म के खिलाफ क्यों है SGPC?

Film Emergency Controversy: बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर विवाद गर्माया हुआ है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म 'इमरजेंसी' पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो संगठन इसका कड़ा विरोध करेगी।

Image

फिल्म इमरजेंसी (फोटो साभार: @KanganaTeam)

Photo : Twitter

Film Emergency Controversy: बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर विवाद गर्माया हुआ है। जिसकी वजह से पहले ही फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है और अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फिल्म 'इमरजेंसी' पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

एसजीपीसी ने फिल्म में सिख इतिहास को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि फिल्म 'इमरजेंसी' के जरिए कंगना रनौत ने समुदाय की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

Film Ban Demand

फिल्म 'इमरजेंसी' पर लगे प्रतिबंध

एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य सरकार से पंजाब में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अपील की। पत्र में कहा गया है कि फिल्म की रिलीज से सिख समुदाय में गुस्सा और आक्रोश भड़क सकता है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि वह फिल्म पर प्रतिबंध लगातार इस तरह की अशांति को रोके।

SGPC ने दी चेतावनी

एसजीपीसी ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो संगठन इसका कड़ा विरोध करेगी। एसजीपीसी ने मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को भेजकर फिल्म की रिलीज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article