देश

वक्फ विधेयक: संयुक्त समिति की बैठक से विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट, BJP पर लगाया आरोप

वक्फ विधेयक पर संयुक्त समिति की बैठक में लगातार व्यवधान जारी रहा। मंगलवार को विपक्षी सांसद कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत सहित विपक्षी सदस्य संसदीय पैनल की बैठक से बाहर चले गए...

Image

वक्फ मीटिंग का बहिष्कार

Joint committee meeting on Waqf Bill: वक्फ विधेयक पर हो रही संयुक्त समिति की बैठक से कई विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। इसके लिए इन्होंने भारतीय जनता पार्टी सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। कई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को वक्फ विधेयक पर संयुक्त समिति की बैठक से यह आरोप लगाते हुए बहिर्गमन किया कि भाजपा के एक सदस्य ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत सहित विपक्षी सदस्य संसदीय पैनल की बैठक से बाहर चले गए, जो विधेयक पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधियों की प्रस्तुति सुन रही थी। करीब एक घंटे तक दूर रहने के बाद विपक्षी सदस्य फिर से बैठक में शामिल हुए।

हालांकि, बीजेपी सदस्यों का दावा था कि विपक्षी सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को अपशब्द कह रहे थे। यह लगातार दूसरा दिन है जब विपक्षी सदस्यों ने मतभेद के बाद बैठक से वॉकआउट किया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article