मायावती के घर पहुंचे कांग्रेस के कई दलित नेता, मुलाकात भी नहीं हुई; पार्टी ने 'कारण बताओ नोटिस' कर दिया जारी

कांग्रेस नेताओं के बिना तय कार्यक्रम और आधिकारिक अनुमति के लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के आवास पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया।

कांग्रेस नेताओं के बिना तय कार्यक्रम और आधिकारिक अनुमति के लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के आवास पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद पार्टी ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा।कांग्रेस नेतृत्व के लिए और अधिक असहज स्थिति इस वजह से बनी कि यह दौरा पार्टी नेता राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान हुआ। हालांकि प्रतिनिधिमंडल मायावती से मुलाकात नहीं कर सका।

Mayawati

मायावती

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संकेत दिया था कि उनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।मायावती के आवास पहुंचे नेताओं में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और विभाग की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया शामिल थे।

End of Feed