Kerala Ragging Case: केरल के तिरुवनंतपुरम के करयावत्तोम स्थित सरकारी कॉलेज में एक जूनियर छात्र से रैगिंग मामले में सात छात्रों को निलंबित किया गया है। पीड़ित छात्र ने कहा कि मैंने अपना बयान दे दिया है और पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पीड़ित के पिता ने कहा कि दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। रैगिंग हुई। उस पर गंभीर हमला किया गया और उसका इलाज चल रहा है। हमने पुलिस को बयान दे दिया है।
रैगिंग केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट से 'डंबल' लटकाए..., कंपास चुभोया, केरल के नर्सिंग कॉलेज में रैंगिंग का बेहद खौफनाक चेहरा'
क्या है पूरा मामला?
कार्यावत्तोम सरकारी कॉलेज में प्रथम वर्ष के बायोटेक्नोलॉजी के छात्र बिन्स जोस ने मंगलवार को बताया था कि 11 फरवरी को परिसर में सात सीनियर छात्रों के एक समूह ने उसकी कथित तौर पर पिटाई की, उसका उत्पीड़न किया और धमकी दी।
पीड़ित छात्र ने बताया था कि यह घटना उस समय हुई जब मैं और मेरा दोस्त अभिषेक कैंपस से गुजर रहे थे। तभी सीनियर छात्रों के एक समूह ने हमें रोक लिया और मुझे पीटना शुरू कर दिया। मेरा दोस्त किसी तरह वहां से भाग निकला और प्राधानाचार्य को इसकी जानकारी दी। पीड़ित छात्र ने सीनियर छात्रों पर लाठियों और बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया।
