देश

Kerala: रैंगिंग मामले में 7 छात्र सस्पेंड, पीड़ित छात्र ने सुनाई आपबीती; कहा- पुलिस दर्ज करेगी FIR

Kerala Ragging Case: केरल के तिरुवनंतपुरम के करयावत्तोम स्थित सरकारी कॉलेज में एक जूनियर छात्र से रैगिंग मामले में सात छात्रों को निलंबित किया गया है। पीड़ित छात्र ने कहा कि मैंने अपना बयान दे दिया है और पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। बता दें कि 11 फरवरी को सात सीनियर छात्रों के एक समूह ने जूनियर छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

Image

रैगिंग केस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Kerala Ragging Case: केरल के तिरुवनंतपुरम के करयावत्तोम स्थित सरकारी कॉलेज में एक जूनियर छात्र से रैगिंग मामले में सात छात्रों को निलंबित किया गया है। पीड़ित छात्र ने कहा कि मैंने अपना बयान दे दिया है और पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पीड़ित के पिता ने कहा कि दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। रैगिंग हुई। उस पर गंभीर हमला किया गया और उसका इलाज चल रहा है। हमने पुलिस को बयान दे दिया है।

क्या है पूरा मामला?

कार्यावत्तोम सरकारी कॉलेज में प्रथम वर्ष के बायोटेक्नोलॉजी के छात्र बिन्स जोस ने मंगलवार को बताया था कि 11 फरवरी को परिसर में सात सीनियर छात्रों के एक समूह ने उसकी कथित तौर पर पिटाई की, उसका उत्पीड़न किया और धमकी दी।

पीड़ित छात्र ने बताया था कि यह घटना उस समय हुई जब मैं और मेरा दोस्त अभिषेक कैंपस से गुजर रहे थे। तभी सीनियर छात्रों के एक समूह ने हमें रोक लिया और मुझे पीटना शुरू कर दिया। मेरा दोस्त किसी तरह वहां से भाग निकला और प्राधानाचार्य को इसकी जानकारी दी। पीड़ित छात्र ने सीनियर छात्रों पर लाठियों और बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article