देश

बिहार के बेतिया में 'जहरीली शराब' पीने से सात लोगों की मौत, जांच के आदेश

Bihar Hooch Tragedy : स्थानीय लोगों ने मौतों के लिए जहरीली शराब को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन एसपी ने कहा कि दो व्यक्तियों की मौतों के पीछे की वजह शराब नहीं थी।

Image

बिहार में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत

: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दीअधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौतों के बारे में रविवार को पता चला, हालांकि पहली मौत चार दिन पहले हुई थी और सभी सातों के शवों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था।

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शौर्य सुमन ने बताया कि सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र में हुई हैं।सुमन ने बताया कि एक व्यक्ति को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, जबकि दूसरे को लकवा मार गया था। सुमन ने कहा, 'पहली मौत 15 जनवरी को हुई थी, हालांकि हमें घटना के बारे में आज ही पता चला। शेष पांच मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पुलिस को सूचित किए जाने से पहले ही सभी सात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हमने मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच टीम का गठन किया है।'

पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त (DDC) सुमित कुमार ने कहा कि मौतों के कारणों का पता लगाना मुश्किल है क्योंकि सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कुमार ने बताया, 'जांच टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।'

उन्होंने बताया कि टीम पिछले तीन-चार दिनों में लौरिया में मरने वालों की पहचान का पता लगाएगी।मृतकों में से एक के परिजन ने बताया, 'मेरे भाई प्रदीप ने अपने दोस्त मनीष के साथ शराब पी थी। दोनों की मौत हो गई।' अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे