Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ का सोमवार को आरोप लगाया। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनके तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच बैठक का सीधा प्रसारण करने की अपनी मांग दोहरायी।
कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर मामला।
इस मामले में ‘सबूतों से छेड़छाड़’ की गई
एक चिकित्सक ने कहा, 'हम ऐसे सभी जघन्य अपराधों की निंदा करते हैं। यह अपराध पश्चिम बंगाल सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच साठगांठ का नतीजा है।' चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि इस मामले में ‘सबूतों से छेड़छाड़’ की गई।
बैठक के सीधे प्रसारण की मांग पर अड़े डॉक्टर्स
पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर अस्पताल मामले में जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सोमवार को ‘‘पांचवीं और आखिरी बार’’ प्रदर्शनकारी जूनियर चिकित्सकों को बातचीत के लिए बुलाया। दो दिन पहले बैठक के सीधे प्रसारण को लेकर असहमति के बाद बातचीत नहीं पाई थी।
प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को भेजे ईमेल में मुख्य सचिव मनोज पंत ने उन्हें सोमवार को शाम पांच बजे बातचीत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंचने को कहा।
