Senior Citizen Day: किडनी फेलियर से पीड़ित सभी बुजुर्गों के लिए डायलिसिस संभव नहीं

Senior Citizen Day: जिन लोगों ने डायलिसिस के लिए इंतजार किया, उनमें से लगभग 50 प्रतिशत ने तीन साल तक डायलिसिस नहीं कराया।जिन्होंने तुरंत डायलिसिस शुरू कराई, वे इस प्रक्रिया के लिए न जाने वालों की तुलना में औसतन 9 दिन ज्यादा जीवित रहे लेकिन उन्हें अस्पताल में 13 दिन ज्यादा रहना पड़ा।

Senior Citizen Day: एक रिसर्च के अनुसार किडनी फेलियर से पीड़ित बुजुर्गों के लिए डायलिसिस संभव नहीं है। बुजुर्गों के लिए यह काफी कठिन हो जाता है और कई मामलों में यह सफल भी नहीं होता है।

Senior Citizen Day

किडनी फेलियर से पीड़ित सभी बुजुर्गों के लिए डायलिसिस संभव नहीं (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

मौत का खतरा

एक शोध में यह बात सामने आई है कि किडनी फेलियर से पीड़ित कुछ वृद्धों के लिए डायलिसिस संभव नहीं हो सकता है। शोध में 75 या 80 वर्ष की आयु के लोगों के लिए इस प्रक्रिया में सावधानी बरतने की बात कही गई है। अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए शोध में कहा गया है कि अगर ऐसे मरीजों का डायलिसिस किया जाता है तो वह ज्‍यादा से ज्‍यादा एक सप्‍ताह तक जीवित रह पाएंगे। वहीं अगर वह अस्‍पातल में है तो वह दो सप्ताह या उससे अधिक दिन निकाल पाएंगे। इस वजह से यह प्रक्रिया किडनी फेलियर से पीड़ित वृद्धों के लिए ठीक नहीं है।

End of Feed