UP ATS की रडार पर सीमा का तीसरा फोन और तीसरा शख्स, कई बड़े खुलासे होने अभी बाकी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 20, 2023, 11:04 AM IST

Seema Haider News : सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सीमा के पास एक तीसरा मोबाइल फोन मिला है। इस फोन में सिम कार्ड नहीं होने पर भी सीमा उसे अपने पास रखती थी। एटीएस इस तीसरे फोन के रहस्य के बारे में भी पता करना चाहती है। इन अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए एटीएस सीमा और सचिन मीणा से आज पूछताछ कर सकती है।

Seema Haider News : भारत में अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस गुरुवार को भी पूछताछ कर सकती है। सीमा हैदर से बीते तीन दिनों में करीब 25 घंटों की पूछताछ हो चुकी है। इस पूछताछ में कई चौंकाने और हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। सूत्रों का कहना है कि सीमा को नेपाल बॉर्डर कराने में एक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। सीमा की मदद करने वाला यह तीसरा शख्स कौन है, एटीएस इस व्यक्ति के बारे में पता करना चाहती है।

तीसरे फोन के बारे में हो सकती है पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सीमा के पास एक तीसरा मोबाइल फोन मिला है। इस फोन में सिम कार्ड नहीं होने पर भी सीमा उसे अपने पास रखती थी। एटीएस इस तीसरे फोन के रहस्य के बारे में भी पता करना चाहती है। इन अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए एटीएस सीमा और सचिन मीणा से आज पूछताछ कर सकती है।

End of Feed