देश

'कराची टू नोएडा' फिल्म में काम करने से सीमा हैदर का इनकार ! क्या वजह बताई, देखें ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 13, 2023, 08:17 PM IST

पाकिस्तान से अवैध रूप ले आई सीमा हैदर को यहां फिल्म का ऑफर मिला है। सीमा ने 'कराची टू नोएडा' नाम की फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है वहीं ताजा खबर ये है सीमा ने फिल्म में काम करने से इंकार किया है।

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के एक नेता ने चेतावनी दी है, सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर एक फिल्म बन रही है. जिसमें सीमा हैदर भी एक्टिंग कर रही हैं, इसी को लेकर मनसे नेता ने वार्निंग दी है।

एमएनएस ने अब सीमा को फिल्म देने वाले मेकर्स को धमकी दी है गौर हो कि सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई थी।

वहीं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) पर फिल्म 'कराची टू नोएडा' (karachi to noida) बनने जा रही है। वहीं इस फिल्म में सीमा की क्या भूमिका रहेगी इसको लेकर भी सस्पेंस बना है। इस दौरान सीमा ने मीडिया से बातचीत में फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। सुनिए Producer Amit Jani पर उन्होंने क्या कुछ कहा ?

'इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए नहीं तो...

गौर हो कि मनसे नेता अमय खोपकर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, 'इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए नहीं तो मनसे की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।' दोनों की लव स्टोरी पर फिल्म निर्माता अमित जानी 'कराची टू नोएडा' नाम की फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है।

सलमान, सनी देओल जैसे स्टार्स के साथ काम करना चाहती है सीमा

हाल ही प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा हैदर को लेकर एक फिल्म अनाउंस की थी, जिसका नाम 'कराची टू नोएडा' है वहीं कुछ समय पहले सीमा हैदर ने इच्छा जताई थी कि वह फिल्मों में सलमान खान और सनी देओल जैसे स्टार्स के साथ काम करना चाहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article