सनातन धर्म अपना चुकी सीमा हैदर का क्या होगा, क्या लौटना होगा पाकिस्तान? सुनिए वकील एपी सिंह की दलीलें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं जिनमें अटारी में बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना शामिल है।

Seema Haider: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत से पाकिस्तानी नागरिकों का वापस लौटने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें भी वापस जाना पड़ेगा। सीमा हैदर पहले ही गुहार लगा चुकी हैं कि उन्हें पाकिस्तान में जान का खतरा है और वह भारत में शादी से पहले ही सनातन धर्म अपना चुकी हैं। इस मामले पर उनके वकील एपी सिंह ने क्या कहा जानिए।

seema sachin

सीमा हैदर का क्या होगा?

सीमा हैदर ने अपनाया सनातन धर्म

एपी सिंह ने कहा, जब सीमा हैदर पाकिस्तान में थी, तब उसका तलाक हो गया था। अपने पिता की मौत के बाद उसकी दोस्ती सचिन से हुई...नेपाल में उन्होंने सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया...भारत आने के बाद उसने कानूनी रूप से सनातन धर्म अपनाया और फिर सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी की। उनकी बेटी का नाम मीरा है। उसके दस्तावेज एटीएस के पास हैं। सीमा कभी भी अपने ससुराल और अस्पताल के अलावा कहीं नहीं गई...उसे पहलगाम की घटना से जोड़ना गलत है।

End of Feed