इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं...इस बीच खबर आ रही है कि वो प्रेग्नेंट हैं, इस बारे में खुद सीमा हैदर ने बताया कि ये उनका निजी मामला है। वहीं सीमा को फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव मिलने भी शुरू हो गए हैं, मगर वो कह रही है कि वह किसी फिल्म में काम नहीं करने जा रही।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीमा अपने प्रेमी सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं गौर हो कि सीमा का अपने पहले पति गुलाम हैदर था जिससे उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
अपनी प्रेग्नेंसी पर सीमा का कहना है- 'ये बात मैं नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेग्नेंसी है या नहीं। ये मेरा निजी मामला है। मैं सबको बताना भी नहीं चाहती। अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है। इस बारे में कोई बात न की जाए। ये मेरा निजी मामला है।'
Har Ghar Tiranga अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी
इससे पहले सीमा हैदर ने हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी ली थी, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सीमा ने रविवार को अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, इस दौरान सीमा हैदर पूरे भारतीय परिधान में दिखीं।
सीमा हैदर ने तिरंगे की तरह साड़ी भी पहनी हुई थी
तिरंगा फहराते वक्त सीमा हैदर अपने चार बच्चों, सचिन, सास-ससुर के साथ मौजूद रही, सीमा हैदर ने तिरंगे की तरह साड़ी भी पहनी हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि सीमा हैदर ने सिर पर माता की चुनरी बांधी हुई है उधर सचिन भी गले में तिरंगा धारण करे दिखाई दे रहा था, गौर हो कि सीमा को अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।
