देश

Punjab Farmer Protest: चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मांगें पूरी न होने पर आज से 3 दिन के प्रदर्शन पर किसान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 12:12 PM IST

Punjab Farmer Protest: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान चंडीगढ़ कूच करने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए फैदान बैरियर की तरफ से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले सड़क मार्गों को धरने तक स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Image

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन। -फाइल पिक्चर

Photo : PTI

Punjab Farmer Protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर पंजाब में किसान सड़कों पर आ गए हैं। किसान रविवार से अगले तीन दिनों तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। हजारों किसानों के चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शहर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए यातायात मार्ग को भी परिवर्तित किया गया है। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले सड़कें बंद

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हजारों किसान चंडीगढ़ कूच करने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए फैदान बैरियर की तरफ से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले सड़क मार्गों को धरने तक स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सड़कों पर कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है और आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

घेराव में 32 किसान संगठन हिस्सा लेंगे

बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में देश के 32 किसान संगठन हिस्सा लेंगे। भारतीय किसान यूनियन पंजाब पक्खोवाल के प्रदेश प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल और सरपरस्त अवतार सिंह मेहलों ने आज इस विरोध मार्च को लेकर कुछ दिन पहले कहा था कि, पूरे पंजाब से हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ इसमें शामिल होंगे। अगर इसके बावजूद किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो फिर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।

जालंधन में किसानों ने आंदोलन समाप्त किया

इससे पहले जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को भरोसा दिया जिसके बाद उन्होंने अपना आंदोलन वापस लिया। किसान यूनियन नेताओं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच 90 मिनट से अधिक बैठक चली। बता दें कि किसानों ने जालंधर में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर रखा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article