देश

हथियारों से लैस होकर कश्मीर में उसपार से घुसने की कोशिश में थे दो आतंकी, नजर पड़ते ही सेना ने गोलियों से कर दिया छलनी

जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। ये आतंकी सीमापार कर कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

Image

जम्मू कश्मीर में सीमा के पास मारे गए दो आतंकी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास दो आतंकी मारे गए हैं। ये आतंकी भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसकी भनक भारतीय सेना को लग गई और फिर आतंकियों को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। इलाके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

पूंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को सैनिकों ने मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के खारी करमारा इलाके में हुई और सुबह तक व्यापक तलाशी अभियान जारी रहा।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी

सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल (बृहस्पतिवार) रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी गतिविधि की जानकारी मिली और सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों पर तुरंत हमला किया, जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई।’’

मिले हथियार

सेना ने बताया कि अभियान रात भर जारी रहा, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार, तलाशी के दौरान क्षेत्र से अब तक बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारुद बरामद हुए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article