सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, भारी मात्रा में मेड इन चाइना असॉल्ट राइफलें बरामद

Indian Army: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में बड़ी संख्या में चीन निर्मित असॉल्ट राइफलें बरामद की गईं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि यह सफल ऑपरेशन क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे सुरक्षा बलों के निरंतर समर्पण को रेखांकित करता है।

Indian Army: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में बड़ी संख्या में चीन निर्मित असॉल्ट राइफलें बरामद की गईं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना और असम राइफल्स ने पुलिस के साथ मिलकर ड्रोन, खोजी कुत्तों व धातु का पता लगाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें यह बरामदगी की गई।

Indian Army

भारतीय सेना ने मेड इन चाइना असॉल्ट राइफलें बरामद की

रक्षा प्रवक्ता ने दी जानकारी

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में मियाओ-विजयनगर मार्ग से लगे 27 मील में विभिन्न स्थानों से चीन निर्मित दस एमक्यू-81 असॉल्ट राइफलें और टाइप 81 असॉल्ट राइफलें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट के उग्रवादियों ने पिछले वर्ष आत्मसमर्पण करने से पहले इन हथियारों को छिपाकर रखा था। चांगलांग में सक्रिय उग्रवादी समूह पिछले छह महीने से इन हथियारों की तलाश कर रहे थे।

End of Feed