देश

सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, भारी मात्रा में मेड इन चाइना असॉल्ट राइफलें बरामद

Indian Army: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में बड़ी संख्या में चीन निर्मित असॉल्ट राइफलें बरामद की गईं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि यह सफल ऑपरेशन क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे सुरक्षा बलों के निरंतर समर्पण को रेखांकित करता है।

Image

भारतीय सेना ने मेड इन चाइना असॉल्ट राइफलें बरामद की

Photo : Twitter

Indian Army: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में बड़ी संख्या में चीन निर्मित असॉल्ट राइफलें बरामद की गईं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना और असम राइफल्स ने पुलिस के साथ मिलकर ड्रोन, खोजी कुत्तों व धातु का पता लगाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें यह बरामदगी की गई।

रक्षा प्रवक्ता ने दी जानकारी

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने बताया कि नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में मियाओ-विजयनगर मार्ग से लगे 27 मील में विभिन्न स्थानों से चीन निर्मित दस एमक्यू-81 असॉल्ट राइफलें और टाइप 81 असॉल्ट राइफलें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट के उग्रवादियों ने पिछले वर्ष आत्मसमर्पण करने से पहले इन हथियारों को छिपाकर रखा था। चांगलांग में सक्रिय उग्रवादी समूह पिछले छह महीने से इन हथियारों की तलाश कर रहे थे।

लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला ने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने शनिवार को घने जंगल में छिपे हथियारों को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियान से पहले, सुरक्षा बलों ने नमदाफा रिजर्व फॉरेस्ट में मौजूद पर्यटकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया। अभियान को अत्यंत पेशेवर और सटीक तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि हथियार विद्रोहियों के हाथों में न आए। अधिकारी ने बताया कि यह सफल अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों के निरंतर समर्पण को रेखांकित करता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article