संभाजीनगर में बढ़ाई गई औरंगजेब के कब्र की सुरक्षा, विहिप-बजरंगदल ने की है मुगल बादशाह की मजार हटाने की मांग

Row Over Aurangzeb’s Tomb : मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी। महाराष्ट्र में औरंगजेब को मराठों के साथ उनकी लड़ाई के लिए याद किया जाता है, जिन्होंने मुगल शासक की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं का विरोध किया था।

Row Over Aurangzeb’s Tomb : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कब्र परिसर में पहले से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंगदल ने राज्य सरकार से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अपनी चौकसी और निगरानी बढ़ा दी है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का बयान भी आया है।

Aurangzeb’s Tomb

हिंदूवादी संगठनों ने कारसेवा करने की चेतावनी दी है।

ASI करता है कब्र परिसर का देख-रेख-फड़णवीस

उन्होंने विहिप और बजरंगदल की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें औरंगजेब के कब्र की सुरक्षा करनी पड़ रही है।' उन्होंने कहा कि इस कब्र की देख-रेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के हाथ में है। इसलिए, राज्य सरकार चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती। सीएम ने कहा कि औरंगबेज का महिमामंडन स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश में केवल वीर शिवाजी का ही महिमामंडन हो सकता है।

End of Feed