देश

Manipur Violence: मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, आज हिंसा की कोई नयी घटना दर्ज नहीं, ड्रोन रोधी प्रणालियां तैनात

Manipur violence: पुलिस के अनुसार, उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या के बाद संघर्षरत समुदायों के सदस्यों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें चार सशस्त्र लोगों की मौत हो गई।

Image

स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है

Manipur violence:मणिपुर में हिंसा की नयी घटनाओं में कई लोगों की मौत के बाद राज्य में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। एक अधिकारी ने कहा, 'रविवार को अभी तक हिंसा की कोई नयी घटना दर्ज नहीं की गई है। विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बलों के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि असम राइफल्स ने किसी भी ड्रोन हमले से निपटने के लिए इंफाल घाटी के दूरस्थ इलाकों में ड्रोन रोधी प्रणालियां तैनात की हैं।

अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस को एक ड्रोन रोधी प्रणाली सौंपी है।मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष के बीच हमलों के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होने लगा है।

विस्फोटक गिराने के लिए रिमोट नियंत्रित ड्रोन का इस्तेमाल

विस्फोटक गिराने के लिए रिमोट नियंत्रित ड्रोन का इस्तेमाल पहली बार इंफाल वेस्ट जिले के कौत्रुक गांव में एक सितंबर को हुआ था। उस हमले में बंदूकों का भी इस्तेमाल किया गया था और दो लोगों की मौत हो गई थी तथा नौ अन्य घायल हो गए थे।

सेंजाम चिरांग में फिर से ड्रोन का इस्तेमाल किया गया

इससे अगले दिन करीब तीन किलोमीटर दूर सेंजाम चिरांग में फिर से ड्रोन का इस्तेमाल किया गया और इस हमले में तीन लोग घायल हुए।

इस बीच, शनिवार रात को जिरिबाम जिले में निषेधाज्ञा आदेश लागू किया गया, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है। जिरिबाम में शनिवार को हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article