पहलगाम हमले के बाद जम्मू में हाई अलर्ट, कई संगठनों का कल विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने बनाई रणनीति

पहलगाम हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

Security Beefed Up in Jammu: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल में पर्यटकों पर हुए घातक आतंकवादी को लेकर जम्मू में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। हमले की निंदा करने के लिए विभिन्न संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके चलते जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर पहलगाम शहर के पास मशहूर घास के मैदान में हमले को अंजाम दिया। इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।

Pahalgam Jammu

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध

26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय शामिल

एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय शामिल हैं। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई और कई दक्षिणपंथी समूहों ने बुधवार को जम्मू शहर और अन्य जगहों पर बड़े विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति से निपटने की रणनीति बनाने के लिए जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी की संयुक्त अध्यक्षता में यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक चल रही है।

End of Feed