देश

Padma Vibhushan:'असाधारण-विशिष्ट सेवा के लिए' 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान, जानें कौन हैं ये दिग्गज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 08:56 AM IST

Padma Vibhushan Award Nomination : पद्म पुरस्कार पाने वालों में 34 गुमनाम नायक हैं, जिनमें भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज शामिल हैं।

Image

पांच लोगों को मिला पद्म विभूषण।

Padma Vibhushan Award : भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नागरिक सम्मानों की घोषणा की। इस बार 132 शख्सियतों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पांच नागरिकों को देश के दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला है। पद्म विभूषण जिन्हें मिला है उनके नाम-वेंकैया नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, अभिनेत्री वैजयंती माला, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम हैं। इस बार देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न बिहार के दो बार के सीएम रहे एवं समाजवाद के प्रणेता कर्पूरी ठाकुर को मिला

मिथुन चक्रवर्ती को भी सम्मान

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम नाइक, दिवंगत अभिनेता विजयकांत, गायिका उषा उत्थुप और परोपकारी किरण नादर को भी प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 34 गुमनाम नायक हैं, जिनमें भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज शामिल हैं।

चिरंजीवी ने क्या कहा

पद्म विभूषण पुरस्कार पर तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी ने कहा, यह खबर सुनने के बाद, मैं अवाक रह गया। मैं वास्तव में अभिभूत हूं। मैं इस सम्मान के लिए विनम्र और आभारी हूं। यह केवल लोगों का बिना शर्त और अमूल्य प्यार है। दर्शक, प्रशंसक, मेरे सगे भाई और सगी बहनें जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की। मैं अपने जीवन और इस पल का ऋणी हूं। मैं हमेशा उन तरीकों से अपना आभार व्यक्त करने की कोशिश करता हूं जो मैं कर सकता हूं, हालांकि मुझे पता है कि मैं कभी भी पर्याप्त नहीं कर सकता।

उषा उत्थुप को पद्म भूषण

बीवी, कामा, चक्रवर्ती, यंग, विजयकांत, उत्थुप, नाइक, गुजराती अखबार ‘जन्मभूमि’ के समूह संपादक और सीईओ कुंदन व्यास, अभिनेता और निर्देशक दत्तात्रय अंबादास मयालू, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सी.पी. ठाकुर और भाजपा नेता ओलानचेरी राजगोपाल सहित 17 प्रमुख व्यक्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

रोहन बोपन्ना को पद्मश्री

टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, नादर, हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह, पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, पापुआ न्यू गिनी की संसद के लिए चुने गए भारतीय मूल के पहले व्यक्ति ससींद्रन मुथुवेल और बैंकर कल्पना मोरपारिया उन 110 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बांग्लादेश की रवीन्द्र संगीत प्रतिपादक रेजवाना चौधरी बान्या, सौ साल की फ्रांसीसी योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन, गायक सुरेंद्र मोहन मिश्रा को पद्मश्री दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article