देश

Telangana Tunnel Collapse: एक माह से ज्यादा समय बीता; 8 में से दो के शव बरामद, बाकी फंसे लोगों का क्या?

Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना के नगरकुरनूल में 'श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल' परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के कारण लगभग एक महीने से अधिक समय से उसके अंदर फंसे लोगों में से एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया। बता दें कि सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने के कारण उसमें अभियंताओं और मजदूरों सहित कुल आठ लोग फंस गए थे।

Image

तेलंगाना सुरंग हादसा

Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना के नगरकुरनूल में 'श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल' (SLBC) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के कारण लगभग एक महीने से अधिक समय से उसके अंदर फंसे सात लोगों में से एक और व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद किया गया।अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंगलवार सुबह व्यक्ति का शव निकाला गया। नियमों के अनुसार शव को पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बयान में कहा गया है कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 'श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल' परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह जाने के कारण उसमें अभियंताओं और मजदूरों सहित कुल आठ लोग फंस गए थे।

'टनल बोरिंग मशीन' (TBM) ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले गुरप्रीत सिंह का शव नौ मार्च को बरामद किया गया था। उनका शव पंजाब में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया था कि सुरंग के अंदर फंसे हुए सात लोगों को बचाने के लिए 25 राज्यों, केंद्रीय और निजी एजेंसियों के 700 से अधिक कर्मियों को राहत-बचाव अभियान में शामिल किया गया है।

कहां पर हुआ हादसा?

अधिकारियों ने सोमवार को हुई आधिकारिक बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को बताया कि सुरंग के 14 किलोमीटर भीतर यह हादसा हुआ है, इसलिए बचाव-अभियान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि उक्त जगह पर वेंटिलेशन और रोशनी खराब है।अधिकारियों ने बताया था कि दुर्घटनास्थल का 30 मीटर का क्षेत्र विशेष रूप से खतरनाक माना गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article