जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दिखी संदिग्ध गतिविधि, VDG ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों ने बताया कि जिले के कुंतवाड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि का पता लगने पर ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) के सदस्यों ने कुछ गोलियां चलाईं।

Search operation in Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जिले के कुंतवाड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि का पता लगने पर ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) के सदस्यों ने कुछ गोलियां चलाईं।

Kashmir VDG killed

किश्तवाड़ में संदिग्ध गतिविधि

सूत्रों के अनुसार, इसके बाद सुरक्षा बलों तथा पुलिस को तैनात किया गया और घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। यह घटना उसी क्षेत्र में हुई है, जहां सात नवंबर को आतंकवादियों ने वीडीजी के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी।

End of Feed