बंगाल में महिलाओं के बार में काम को लेकर मचा घमासान; भाजपा नेता और पुलिस के बीच हाथापाई

Bengal BJP Protest: पश्चिम बंगाल में हाल ही में महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस कानून के खिलाफ भाजपा नेता रूपा गांगुली सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा कि वह (ममता बनर्जी) खुद बहुत सारी गलत बातें कहती हैं, जो महिला मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें शोभा नहीं देती...

Bengal BJP Protest: पश्चिम बंगाल में हाल ही में महिलाओं को बार में काम करने की अनुमति देने वाले विधेयक को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस कानून के खिलाफ कोलकाता में भाजपा नेता रूपा गांगुली सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता की पुलिस के साथ झड़प भी हुई जिसका वीडियो सामने आया है।

Roopa Ganguly

भाजपा नेता रूपा गांगुली

रूपा गांगुली ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा नेता रूपा गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह (ममता बनर्जी) खुद बहुत सारी गलत बातें कहती हैं, जो महिला मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें शोभा नहीं देती... कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए, लेकिन अब महिलाएं बार में काम करेंगी? वह बंगाल की महिलाओं के लिए किस तरह का भविष्य बना रही हैं...

End of Feed