Punjab Elections: इस सर्वे ने दिखाई आगामी चुनाव में AAP को बढ़त, कितनी सीटें मिलने का जताया अनुमान?

हालांकि सर्वे में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 2022 के 42.01 फीसदी से घटकर 38 फीसदी होने का अनुमान है। इसके बावजूद सीटों का अनुमान बहुमत से काफी ऊपर रहने का आकलन किया गया है।

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए SCORE Intelligence के नए ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। सत्ता विरोधी नाराजगी और विपक्ष की लगातार आलोचनाओं के बीच आए इस सर्वे में आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में 69 से 82 सीटें मिलने का आकलन किया गया है। बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। ऐसे में सर्वे के अनुमान का ये आंकड़ा बहुमत से 10 सीटें अधिक है।

Bhagwant mann

AAP सरकार को राहत देने वाला सर्वे

कुल 28,347 लोगों की राय ली गई

13 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच किए गए इस सर्वे में कुल 28,347 लोगों की राय ली गई है। इसके मुताबिक कांग्रेस को 17 से 34 सीटें, बीजेपी को 4 से 12 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 2 से 6 सीटें और वारिस पंजाब दे को भी 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में एक सीट दिखाई गई है, जबकि छह सीटों पर मुकाबला करीबी या बराबरी का बताया गया है। ये अलग-अलग अनुमानित दायरे हैं, इसलिए इनके अधिकतम आंकड़ों को जोड़कर कुल सीटों का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

End of Feed