देश

Schools Closed Today: बारिश ने मचाया तांडव, इन राज्यों में आज भी बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 27, 2023, 09:48 AM IST

Schools Closed Today: बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव है और लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Image

Schools closed Today

Photo : BCCL

Schools Closed Today: मानसूनी बारिश का तांडव जारी है। मुंबई से लेकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। कई सड़कों पर जलभराव है और लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारी बारिश के चलते कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली-NCR में भी जमकर बारिश हुई थी, जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया था। यह आदेश 26 जुलाई के लिए था।

मुंबई में बंद रहेंगे स्कूल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बीएमसी ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 27 जुलाई को छुट्टी की घोषणा कर दी है।जारी किया गया आदेश निजी, सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों, प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक सहित सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए लागू है। शहर के स्कूल 27 जुलाई को मुंबई शहर के साथ-साथ उपनगरीय इलाकों में भी बंद रहेंगे।

कर्नाटक के स्कूलों में भी छुट्टी

भारी बारिश के कारण कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के स्कूलों को भी आज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी छात्रों और कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि घर में रहें। यहां आंगनवाड़ी, प्राथमिक और उच्च विद्यालय के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

तेलंगाना में सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद

तेलंगाना में भी भारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल है। यहां कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति है। ऐसे में सरकार की ओर से पूरे राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने लगातार भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों, जिनमें निजी और सार्वजनिक दोनों शामिल हैं, के लिए 26 और 27 जुलाई को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article