Schools Closed: हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के बाद फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी स्कूल-कॉलेज बंद, 2 अगस्त तक इंटरनेट बैन

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 1, 2023, 07:35 AM IST

Schools Closed: हिंसा में दो होमगार्ड की मौत हो गई थी। जबकि, डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। मृतकों की पहचान नीरज और गुरसेवक के रूप में हुई है जो खेड़ली दौला पुलिस स्टेशन में तैनात थे। सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

Schools Closed: हरियाणा के नूंह में सोमवार को भड़की हिंसा के बाद जिले में दो अगस्त तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। इतना ही नहीं हिंसा के मद्देनजर गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे। इस आदेश का सख्ती से पालन करने का आदेश जारी किया गया है।

Nuh Violence

हरियाणा के नूंह में सोमवार को हिंसा भड़क गई।

सांप्रदायिक हिंसा के बाद नूंह और गुरुग्राम में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। बता दें, हिंसा में दो होमगार्ड की मौत हो गई थी। जबकि, डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। मृतकों की पहचान नीरज और गुरसेवक के रूप में हुई है जो खेड़ली दौला पुलिस स्टेशन में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed