देश

Maharastra: ठाणे हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत, 3 घायल; जानें कैसे गिरी गर्डर लॉन्चिंग मशीन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2023, 09:22 AM IST

Maharashtra Bridge Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां पुल निर्माण के वक्त गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन गिर गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

Image

महाराष्ट्र के ठाणे हादसा, अब तक 16 लोगों की मौत।

Photo : ANI

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई है। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई जबक‍ि तीन लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था। घायलों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह 5:30 बजे के आसपास बचाव शुरू हुआ अभियान

ठाणे के शाहपुर में गर्डर मशीन गिरने पर. एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि 'हमें घटना की जानकारी लगभग 1:30 बजे मिली और हमारी पहली टीम ने सुबह 5:30 बजे के आसपास बचाव अभियान शुरू किया। हमारा खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। खोजी कुत्तों का भी बचाव के लिए इस्तेमाल किया गया है।'

कैसे हुआ ये बड़ा हादसा?

शाहपुर पुलिस ने इस हादसे पर कहा है कि 'ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था।' मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि रात में हाईवे पर ये निर्माण कार्य चल रहा था। तकरीबन 100 फीट से इसी दौरान गर्डर मशीन नीचे गिर गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। समृद्धि महामार्ग के लिए बनाए जा रहे पुल से क्रेन मजदूरों पर गिर गया। गर्डर मशीन नीचे गिरी तो मजदूर औऱ कुछ अन्य लोग उसकी चपेट में आ गए। अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इस हादसे के शिकार ज्यादातर लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायलों की हालत गंभीर बचाई जा रही है। मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीण SP देशमाने, दमकल विभाग, ठाणे कलेक्टर आपत्ति विभाग और रेस्क्यू टीम घटाना स्थल पहुंच गई। मरने वालों की तादाद में इजाफा होने की आशंका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article