PM मोदी की कलाई पर नन्हीं बच्चियों ने बांधी राखी, प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठा चेहरा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 11:07 AM IST

Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और इस त्यौहार को बेहद खास तरीके से मनाया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है।'

Narendra Modi : हर बार की तरह इस साल भी बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधी। पीएम से मिलने के बाद स्कूली बच्चियां काफी खुश थीं। नन्हीं बच्चियों के पास पीएम चलकर गए और उनसे राखी बंधवाई। इस दौरान वह बच्चियों ने बात करते भी दिखे। बता दें कि देश भर में रक्षा बंधन त्योहार की धूम है। बहनें भाई की कलाई पर रक्षाबंधन बांधकर उनकी खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं कीं।

PM Modi

पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधती बच्चियां।

पीएम ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

इससे पहले प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और इस त्यौहार को बेहद खास तरीके से मनाया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।'

End of Feed