अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे पर लगाई रोक

राहुल गांधी ने 2019 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के चलते निचली अदालत में चल रही मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

Defamation Case Against Rahul Gandhi: झारखंड की निचली अदालत में चल रहे मानहानि के मुकदमे को रद्द करने की मांग वाली नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने रांची की निचली अदालत में चल रहे मानहानि के मुकदमे पर रोक लगा दी है। राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और शिकायतकर्ता नवीन झा को नोटिस जारी किया है। इस मामले में 6 हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी।

Gandhi Rahul

राहुल गांधी को राहत

राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अगर आप प्रभावित पक्ष नहीं है तो आप मुकदमा दाखिल नहीं कर सकते, ये सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई फैसलों में कहा है। राहुल गांधी ने 2019 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर दिए गए एक विवादित बयान के चलते निचली अदालत में चल रही मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

End of Feed