देश

औद्योगिक अल्कोहल उत्पादन: SC ने पलटा 7 जजों की बेंच का फैसला, कहा- छीना नहीं जा सकता राज्यों का अधिकार

अदालत ने आठ अनुपात एक के बहुमत से दिए गए अपने फैसले में कहा कि औद्योगिक अल्कोहल पर कानून बनाने के राज्य के अधिकार को छीना नहीं जा सकता है।

Image

औद्योगिक अल्कोहल उत्पादन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Photo : BCCL

Production of Industrial Alcohol: सुप्रीम कोर्ट ने आज औद्योगिक अल्कोहल के उत्पादन पर केंद्र द्वारा नियम बनाने पर अहम फैसला दिया। आठ अनुपात एक के बहुमत से सात न्यायाधीशों की पीठ के फैसले को पलटते हुए कहा कि केंद्र के पास औद्योगिक अल्कोहल के उत्पादन पर नियामक शक्ति का अभाव है। अदालत ने आठ अनुपात एक के बहुमत से दिए गए अपने फैसले में कहा कि औद्योगिक अल्कोहल पर कानून बनाने के राज्य के अधिकार को छीना नहीं जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के सामने सवाल था कि क्या इंडस्ट्रियल अल्कोहल पर भी राज्य सरकार का नियंत्रण हो सकता है। और क्या इंडस्ट्रियल अल्कोहल को भी नशे की कैटेगरी में रखा जाए। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली 9 जजों की संविधान पीठ ने इस पर अब अपना फैसला सुना दिया है। इससे पहले 18 अप्रैल को संविधान पीठ में मामले पर फैसला सुरक्षित रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय पीठ में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना ने बहुमत के फैसले से असहमति जताई कि केंद्र के पास औद्योगिक अल्कोहल को विनियमित करने की शक्ति नहीं है।

क्या होता है औद्योगिक अल्कोहल?

औद्योगिक अल्कोहल एथेनॉल का ही एक अशुद्ध रूप होता है। इसका इंडस्ट्री में आमतौर पर एक सॉल्वेंट की तरफ इस्तेमाल होता है और इसे डीनेचुरेटेड एल्कोहल भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल इंसान नहीं कर सकते। इसका इस्तेमाल फार्मा इंडस्ट्री और केमिकल इंडस्ट्री में किया जाता है। साथी ही इसका इस्तेमाल क्लीनर, कॉस्मैटिक्स, ईंधन, डाई, इंक आदि में भी होता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article