सुप्रीम राहत: Modi सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर Supreme Court ने लगाई रोक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 4, 2023, 02:39 PM IST

Rahul Gandhi Modi surname case: मोदी सरनेम मामले में आज राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। इसी के साथ अब राहुल की संसद सदस्यता भी बहाल हो जाएगी।

Rahul Gandhi Modi Surname Case: मोदी उपनाम मानहानि मामले में सजायाफ्ता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत को अधिकतम दो साल की सजा देने की वजह अपने आदेश में बतानी चहिए थी, गुजरात हाई कोर्ट ने भी इस पहलू पर विचार नहीं किया। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट किया- यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते। वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया- न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद।

Rahul Gandhi, PM Modi

वकीलों की दलील

End of Feed