सायन लाहिड़ी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार

Kolkata Protest : छात्र समाज के नेता सायन लाहिड़ी की जमानत के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सायन को बड़ी राहत देते हुए अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका खारिज कर दी। आपको बताते हैं कि आखिर ये सारा माजरा क्या है।

Supreme Court on Sayan Lahiri: सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्त के राज्य सचिवालय मार्च के आयोजकों में शामिल एक व्यक्ति को जमानत देने संबंधी कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने छात्र समाज के नेता सायन लाहिड़ी की जमानत के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया।

Supreme Court on Sayan Lahiri

सायन लाहिड़ी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला।

सायन लाहिड़ी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सायन लाहिड़ी बड़ी राहत देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को खारिज कर दिया और जमानत रद्द करने से साफ इनकार कर दिया। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार व उसकी हत्या की घटना के विरोध में यह रैली आयोजित की गई थी।

End of Feed