शहर

वैष्णो देवी भवन के पास लैंडस्लाइड, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 1 घायल; हिमकोटी ट्रैप पर यात्रा रुकी

जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास लैंडस्लाइड की घटना में दो महिलाओं श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। लैंडस्लाइड के कारण हिमकोटी ट्रैक पर यात्रा बाधित है। साझी छत ट्रैक पर यात्रा निर्बाध रूप से जारी है।

Image

वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन

Photo : Times Now Digital

जम्मू में माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर सांझी छत के करीब पंछी हेलीपैड के पास अचानक लैंडस्लाइड की खबर है। इस लैंडस्लाइड में वहां बनी शेड को नुकसान पहुंचा है। मलबे में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है। जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर सहित कई इलाकों में पिछले दो दिन में भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से यह लैंडस्लाइड हुआ है।

इस हादसे में मृतक दोनों महिलाएं हैं। जिनमें से एक का नाम सपना पत्नी सुदर्शन है, जो गुरदासपुर, पंजाब की रहने वाली हैं। दूसरी महिला का नाम नेहा पत्नी अमित कुमार है, जो कानपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।

लैंडस्लाइड के कारण हिमकोटी ट्रैक (Himkoti track) पर यात्रा बाधित है। हालांकि, पुराने सांझी छत ट्रैक पर यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी है।

घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया गया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है। यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article