'अटल जी के साथ देखी राज कपूर की फिल्म 'फिर सुबह होगी', कपूर परिवार से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने साझा कीं पुरानी यादें

Raj Kapoor Family Meets PM Modi: कपूर परिवार के साथ बातचीत के दौरान पीएम ने उन्हें एक दिलकश किस्सा सुनाया। पीएम ने बताया कि दिल्ली में चुनाव में हार के बाद लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने फिल्म देखने का फैसला किया। वह भी दोनों के साथ फिल्म देखने गए। यह फिल्म ती फिर सुबह होगी।

Raj Kapoor Family Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को फिल्म निर्माता एवं अभिनेता राज कपूर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात हुई। दरअसल, 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इस समारोह के लिए कपूर परिवार प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण देने के लिए आया था। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो बुधवार को सामने आए। इस मौके पर पीएम ने कहा कि राज कपूर का शताब्दी वर्ष भारतीय सिनेमा के लिए एक स्वर्णिम युग का प्रतीक है। उन्होंने राज कपूर के परिवार को उनकी अंतरराष्ट्रीय ‘सॉफ्ट पावर’ पर एक वृत्तचित्र बनाकर शोमैन की विरासत को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।

Kapoor Family

पीएम मोदी से मिला फिल्म निर्माता एवं अभिनेता राज कपूर का परिवार।

पीएम ने दिलकश किस्सा सुनाया

कपूर परिवार के साथ बातचीत के दौरान पीएम ने उन्हें एक दिलकश किस्सा सुनाया। पीएम ने बताया कि दिल्ली में चुनाव में हार के बाद लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ने फिल्म देखने का फैसला किया। वह भी दोनों के साथ फिल्म देखने गए। यह फिल्म ती फिर सुबह होगी। राज कपूर परिवार के साथ इस मुलाकात का वीडियो पीएम मोदी के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है।

End of Feed