सऊदी अरब में मिसाइल हमलों से तनाव, मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें नाकाम, एयर इंडिया ने रियाद और दम्माम की उड़ानें की रद्द

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइन, कई पंपिंग स्टेशनों, तेल प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है। सऊदी अरब के तेल बुनियादी ढांचे और हवाई अड्डों को निशाना बनाने के दावे ऐसे समय आए हैं, जब क्षेत्रीय संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल परिवहन प्रभावित है।

सऊदी अरब में मिसाइल हमलों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के दावों के बीच सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ गया है। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से मक्का और मदीना की दिशा में दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया गया है। इनके मलबे और अवरोधन के टुकड़े मक्का, जेद्दा, ताइफ और राबिग के आसपास के इलाकों में गिरने की खबर है।

सऊदी अरब में मिसाइल हमलों से तनाव।

सऊदी अरब में मिसाइल हमलों से तनाव। (ANI)

इस बीच हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की प्रमुख तेल पाइपलाइन, कई पंपिंग स्टेशनों, तेल प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि,इन सभी लक्ष्यों पर हमले होने और नुकसान की खबरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed