सत्येंद्र जैन ने जेल में रहते हुए 9 महीने तक ली मंत्री की सैलरी, आरटीआई में खुले कई राज

Disclosure In RTI On Satyendar Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सत्येंद्र जैन जेल में रहते हुए भी 9 महीने तक हर महीने मंत्री की तनख्वाह ली। ये खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है। आपको बताते हैं कि इस आरटीआई के जरिए कौन-कौन से राज खुले हैं।

Satyendra Jain News: केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को लेकर आरटीआई में बड़ा खुलासा हुआ है। एक आरटीआई के जरिए ये पता चला है कि सत्येंद्र जैन जेल में रहते हुए भी 9 महीने तक हर महीने मंत्री की तनख्वाह ली। चंडीगढ़ के एक आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट एच सी अरोड़ा (H C Arora) ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी हासिल की है।

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन ने जेल में रहते हुए हर महीने सैलरी और भत्ता लिया।

सत्येंद्र जैन ने हर महीने लिया भत्ता

केजरीवाल के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने मेहमान नवाजी के लिए भी हर महीने भत्ता लिया। यहां तक कि उन्होंने दौरे के लिए भी हर महीने भत्ता लिया। दरअसल, अधिवक्ता एच.सी. अरोड़ा ने उपराज्यपाल, नई दिल्ली के कार्यालय में राज्य लोक सूचना अधिकारी से निम्नलिखित आशय की जानकारी मांगी थी। जिनमें दो मुख्य सवाल शामिल थे।

End of Feed