देश

'माफी के लायक नहीं...', भाजपा नेता को बिश्नोई गैंग की धमकी; हिरण शिकार मामले को लेकर भड़का गैंगस्टर!

Deer Hunting Case: भाजपा नेता सतीश भोसले उर्फ खोक्या फिलहाल चर्चा में छाए हुए हैं और उनको गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मामले की जांच शुरू हो गई। वन विभाग भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है। वन विभाग की एक टीम घटना की जांच कर रही है और इस सिलसिले में टीम ने कई जगहों की तलाशी ली।

Image

भाजपा नेता सतीश भोसले

Photo : Times Now Digital

Deer Hunting Case: भाजपा नेता सतीश भोसले उर्फ खोक्या फिलहाल चर्चा में छाए हुए हैं और उनको गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मामले की जांच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बीड जिले में पुलिस ने भाजपा नेता सतीश भोसले को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी मिली है।

क्या है पूरा मामला?

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सतीश भोसले, जिसे 'खोक्या' के नाम से जाना जाता है, पर हिरण के शिकार का आरोप है, जिन्हें इसी संबंध में फेसबुक अकाउंट से धमकी मिली है। सोशल मीडिया यूजर ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का हवाला देते हुए हिरण शिकार के आरोपी सतीश भोसले की गिरफ्तारी की मांग की है।

यूजर ने कहा, 'हिरण हमारे भगवान हैं। खोक्या माफी के लायक नहीं है।' बीड पुलिस थाने के अधिकारी का मानना है कि फेसबुक अकाउंट फर्जी हो सकता है। हमने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया फर्म को लिखा है। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

आरोपों की हो रही जांच

वन विभाग भोसले के शिकारी होने के आरोपों की जांच कर रहा है। वन विभाग की एक टीम घटना की जांच कर रही है और इस सिलसिले में टीम ने कई जगहों की तलाशी ली।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने जब मौके पर जाकर छानबीन की तो उन्हें वहां पर मृत जानवरों के अवशेष मिले। बताया जा रहा है कि कंकाल हिरण या मृग का हो सकता है। इससे पहले सतीश भोसले और उसके साथियों पर कई हिरण, मोर और खरगोशों की हत्या के आरोप हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article