यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ शांतिनिकेतन, PM मोदी-CM ममता ने कहा-यह गर्व का क्षण

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 06:44 AM IST

Santiniketan : शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किए जाने पर सीएम ममता बनर्जी ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने एक्स पर कहा, 'यह जानकर खुशी मिल रही है और गर्व हो रहा है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पहचान शांतिनिकेतन यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अंतत: शामिल हो गया।'

Santiniketan : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले स्थित शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर विश्वविद्यालय में खुशी एवं जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया है। बता दें कि रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन का एक बड़ा हिस्सा इस विवि में गुजरा था। इस खास मौके पर विश्वविद्यालय की इमारत एवं परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस मौके पर विवि का स्टॉफ एवं छात्र में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आया। परिसर में रवींद्र संगीत का धुन बजता रहा।

Shantiniketan

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में है शांतिनिकेतन विवि।

सीएम ममता ने बताया गर्व का क्षण

शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किए जाने पर सीएम ममता बनर्जी ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने एक्स पर कहा, 'यह जानकर खुशी मिल रही है और गर्व हो रहा है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पहचान शांतिनिकेतन यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अंतत: शामिल हो गया। उनके 12 वर्षों के शासन काल में विवि के विकास में काफी काम हुआ है। दुनिया अब इस धरोहर स्थल की महिमा को पहचानती है। उन सभी को बधाई जो बंगाल, टैगोर और उनके भाईचारे के संदेशों से प्यार करते हैं। जय बांग्ला, गुरुदेव को प्रणाम।’शांतिनिकेतन में ही कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती की स्थापना की थी।'

End of Feed