Sanjay Raut News: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें धमकी भरा संदेश भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि उनका भी हाल सिद्घू मूसेवाला की तरह होगा और दिल्ली में उनकी हत्या कर दी जाएगी।
हत्या की धमकी के बाद संजय राउत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, राउत को देर रात धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें उन्हें हिंदू विरोधी बताया गया है।
एके-47 से उड़ाने की धमकी
संजय राउत को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी गई है। उन्हें देर रात व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, इसमें कहा गया है कि अगर तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके-47 से उड़ा दूंगा। तुम्हारा भी हाल सिद्धू मूसेवाला की तरह होगा। मैसेज में यह भी कहा गया है कि यह मैसेज लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से है। इससे पहले ऐसी ही एक धमकी फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी दी गई थी। यह धमकी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।मूसेवाला को दिनदहाड़े मारी गई थी गोली
बता दें, जाने-माने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी। उन्हें बीच सड़क पर गोली मारी गई थी,जब मूसेवाला अपनी गाड़ी में थे। हमलावरों ने मूसेवाला पर 30 राउंड से अधिक गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। खास बात यह है कि पंजाब सरकार ने हत्या से एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा हटाई थी, जिससे पंजाब सरकार पर भी कई सवाल खड1े हुए। पंजाब पुलिस ने इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं।
