देश

क्या सासाराम से हिंदू परिवार कर रहे हैं पलायन, बिहार सरकार की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2023, 12:18 PM IST

Sasaram news in hindi: रामनवमी के दिन बिहार के कुछ हिस्सों में दो गुटों में झड़प के बाद तनाव है। बिहार सरकार हालात को सामान्य बनाने का दावा कर रही है। लेकिन सासाराम में कुछ हिंदू परिवारों के पलायन की खबर है।

Sasaram news in hindi: बिहार के सासाराम और नालंदा में तनाव के बाद धारा 144 लागू है और इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई गई है। इन सबके बीच यह खबर भी सामने आई है कि डर की वजह से कुछ हिंदू परिवारों ने सासाराम से पलायन किया है। परिवारों का कहना है कि पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा नहीं मुहैया कराई इस वजह से उनके पास घर छोड़ने के सिवाए कोई और विकल्प नहीं था। इसके अलावा नालंदा(शुक्रवार को दो गुटों में झड़प) में तनाव भरे माहौल को देखते हुए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हिंसा की वजह से गृहमंत्री का सासाराम दौरा रद्द हो गया है।

नालंदा, भागलपुर में हालात सामान्य होने का दावा

नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा का कहना है कि प्रभावित इलाकों में पुलिस चौकस है और हालात पर नजर रखी जा रही है। अभी तक कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। झड़प में कुल आठ लोग घायल हुए हैं और तीन लोगों को गोली लगी है। पुलिस प्रशासन की लोगों से अपील है कि वो अफवाहों पर भरोसा ना करें।वहीं भागलपुर जिले में नवगछिया के एसडीपीओ का कहना है कि खरिक इलाके में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में झड़प हुई थी। लेकिन हालात काबू में है।

बीजेपी पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि 2024 में होने वाले आम चुनावों के करीब आने के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की योजना बना रही है और पश्चिम बंगाल तथा गुजरात में घटनाएं इसका ट्रेलर हैं।पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में बृहस्पतिवार को रामनवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसे लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।रामनवमी के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र से भी हिंसा की खबरें मिली थीं। सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2024 नजदीक आ रहा है, ऐसे में भाजपा इन योजनाओं सांप्रदायिक हिंसा, नफरती भाषण एवं सामग्री, अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करना,प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, निर्वाचन आयेाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को निशाना बनाना।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article