'फडणवीस जा सकते हैं केंद्र, महाराष्ट्र को मिल सकता है नया CM', संजय राउत का बड़ा दावा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि यदि आने वाले महीनों में केंद्र और महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का फेरबदल होता है, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्र की जिम्मेदारी दी जा सकती है और उनकी जगह भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री बन सकता है। राउत ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में 18 जुलाई को नागपुर में होने वाले 'राम रक्षा आंदोलन' में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत सभी हिंदुत्ववादी संगठनों को शामिल होने का न्योता देने की बात भी कही।

शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर आगामी महीनों में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्र में जा सकते हैं और राज्य में उनकी जगह भाजपा का कोई मंत्री ले सकता है। राउत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के ’राम रक्षा आंदोलन’ से पहले अपने नागपुर दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। जब उनसे अगले एक-दो महीने में केंद्र और राज्य में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस स्थिति में महाराष्ट्र में कुछ बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।

sanjay raut

आगामी महीनों में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है: संजय राउत। AI IMAGE

'भाजपा का कोई वरिष्ठ मंत्री महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सकता है'

End of Feed