'हां, हाथ मिलाने के लिए उतावले हैं, आपको तकलीफ है क्या?', उद्धव-राज के साथ आने की चर्चाओं पर राउत का शिंदे पर निशाना

संजय राउत ने कहा कि 'राजनीति में कोई मरता नहीं है। राजनीति में किसी को मारा भी नहीं जाता। लोकतंत्र में बहुमत बहुत चंचल चीज होती है। आज आपके पास है, कल हमारे पास होगा। ये जिंदे और मुर्दे की राजनीति भाजपा की है। शिंदे भाजपा के खेमे में हैं तो उनका यही संस्कार है। वह इसी तरह की बातें करेंगे।'

Sanjay Raut : शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को शिंदे से पूछा कि 'एक भाई दूसरे भाई से यदि हाथ मिला रहा है तो उनको जलन क्यों हो रही है? ये जलन, अमित शाह, मोदी और फड़णवीस की है क्योंकि आप उनके तोते और प्रॉक्सी हो।' राउत ने कहा कि 'राजनीति में कोई मरता नहीं है। राजनीति में किसी को मारा भी नहीं जाता। लोकतंत्र में बहुमत बहुत चंचल चीज होती है। आज आपके पास है, कल हमारे पास होगा। ये जिंदे और मुर्दे की राजनीति भाजपा की है। शिंदे भाजपा के खेमे में हैं तो उनका यही संस्कार है। वह इसी तरह की बातें करेंगे।'

sanjay raut

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत।

शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन की संभावना को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को ‘त्यागने’ पर ठाकरे पर निशाना साधा। उद्धव ने हिंदी फिल्म ‘प्रहार’ का एक संवाद बोलते हुए ‘गद्दारों’ को चुनौती दी। उद्धव, शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘गद्दार’ कहते हैं, जो तीन वर्ष पहले उन्हें छोड़कर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था।

End of Feed